36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, इस महीने शुरू होगी पहली Flight

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुुप्ता):- हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री व अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सिविल एन्क्लेव स्थल का दौरा किया.. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त माह में फ्लाइट की उड़ान शुरू हो जाएंगी..

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा है और अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी.. मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आज अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे.. इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे.. इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का दौरा किया.. उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी और उन्हें निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर दिन-रात काम करवाकर सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) के कार्य को पूरा करवाएं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अप्रैल में इतने दिन नहीं खुलेंगे BANK, फटाफट निपटा ले BANK से जुड़े सारे काम

Voice of Panipat

PANIPAT आउटर बाईपास पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 2 सगे भाईयों की हुई मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

खुशखबरी, हरियाणा में हर तरह की अनियमित कालोनियां होंगी नियमित

Voice of Panipat