33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA के CM व PM की आज होगी बैठक, इन मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- HARYANA  के CM मनोहर लाल की आज PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी। हालांकि बुधवार शाम को भी पीएम से मुलाकात के लिए सीएम दिल्ली गए थे, परंतु पीएम की नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी। तीन कृषि कानून की वापसी के बाद यह सीएम मनोहर लाल की पीएम के साथ पहली बार मुलाकात है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज पहले रेवाडी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। करीब 3 बजे पीएम के साथ मुलाकात होगी।

जानकारी के मुताबिक इन मुद्दों को लेकर चर्चा आज PM व CM की चर्चा हो सकती है। टीकरी बॉर्डर और सिंधु बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसान धरने पर बैठे हुए है। कृषि कानून वापसी के बाद भी किसान आंदोलन खत्म नहीं कर रहे। ऐसे में किसानों को मनाने की रणनीति और दर्ज मामलों पर पीएम से चर्चा हो सकती है। हरियाणा मंत्रिमंडल में विस्तार की भी चर्चाएं हैं। करीब तीन मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में PM नरेंद्र मोदी के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा संभव है। भाजपा और जजपा के कुछ नए विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है और कुछ की छुट्‌टी हो सकती है। ऐसे में सीएम अपनी और सहयोगी जजपा के नए मंत्री की सूची पर भी बातचीत कर सकते हैं और मंत्रियों की कार्यशैली पर भी रिपोर्ट रख सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज है किसानों का कैंडल मार्च

Voice of Panipat

भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट.. 10 और 20 रुपये से शुरू हो सकता है ट्रायल!

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 युवकों को पकड़ा

Voice of Panipat