30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा बोर्ड की 19 से 23 फरवरी तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा विघालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाले 10वीं एवं 12वीं वार्षिक परिक्षा फरवरी/मार्च-2024 हेतु अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं/12वीं (शैक्षिक) अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 23 फरवरी, 2024 प्रात: 09:00 बजे से सांय 02:00 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 10वीं व 12वीं (शैक्षिक) नियमित के शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों/अध्यापकों द्वारा ली जाएगी

जो उस विषय के विधालय में  पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वरों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नमो भारत से कनेक्टिविटी, 28 जगहों पर स्टेशन; गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की तैयारियों ने पकड़ा जोर

Sahab Ram

शाहरूख खान के बेटे और अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पढिए खबर

Voice of Panipat

HARYANA:- प्रेमी के साथ भागी 2 युवती, एक 9वीं, दुसरी कॉलेज में पढ़ रही थी, पिता बोले- फोन पर करती थी बात

Voice of Panipat