April 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSPanipat Politics

Haryana:- Hooda की रैली के बाद Congress को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 2 पार्षद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के अंबाला में भूपेंद्र हुड्डा व उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा.. कांग्रेस के दो पार्षद मुख्यमंत्री नायब सैनी और असीम गोयल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए.. बता दें कि वार्ड-एक के पार्षद जसबीर सिंह और वार्ड-19 के पार्षद राकेश सिंगला कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भाजपा के कमल का दामन थाम लिया.. दोनों ही पार्षदों का भाजपा में असीम गोयल और जिलाध्यक्ष मनदीपराणा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया..

भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दोनों पार्षद आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं.. दोनों ही पार्षदों के आने से भाजपा को मजबूती मिली है.. भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद जसबीर सिंह ने बताया कि वह अब भाजपा के लिए दिन- रात एक करके काम करेंगे तीसरी बार अम्बाला शहर में bjp की जीत सुनिश्चित करेंगे.. पार्षद राकेश सिंगला का कहना है.. कि कांग्रेस पार्टी में वे असहज महसूस कर रहे थे.. उन्हें सोमवार को शहर में हुई कांग्रेस पार्टी की रैली के लिए भी न्योता नहीं दिया गया.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- फर्जी BPL कार्ड धारकों पर कार्यवाही, 1609 BPL परिवार हटाए गए

Voice of Panipat

कार से बैटरी चोरी करने वाला आरोपित युवक काबू, चोरी किया हुई बैटरी बरामद

Voice of Panipat

दिल्ली में नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, बाजार भी पूरी तरह नहीं खुलेंगे,उपराज्यपाल से नहीं मिली मंजूरी

Voice of Panipat