July 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

हरियाणा में CET पास बेरोजगारों को मिलेगा मानदेय: 5.40 लाख युवाओं को राहत, नई ITI और AI हब से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर”

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – हरियाणा सरकार ने CET पास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने वाले युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि प्रदेश में ऐसे युवाओं को सरकार की ओर से मानदेय दिया जाएगा। इस योजना की शुरुआत 1 नवंबर 2026 से की जाएगी। सरकार के सर्वे में करीब 5 लाख 40 हजार 428 CET पास युवा का चयन किया जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पात्र युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ 100 घंटे काम करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ कार्य अनुभव भी मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को देश के टॉप-10 राज्यों में स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर और जरूरी कौशल उपलब्ध कराया जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कौशल विकास पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सेंटर में युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योगों की मांग और नए रोजगार क्षेत्रों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पंचकूला और गुरुग्राम में AI हब विकसित करने की योजना बनाई गई है।

सरकार ने करीब 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है, जिससे युवा भविष्य की तकनीक और रोजगार के नए क्षेत्रों के लिए तैयार हो सकें। वहीं, हरियाणा सरकार प्रदेश में ITI नेटवर्क को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी राजकीय ITI को आधुनिक बनाया जाए और हर जिले में मॉडल ITI विकसित की जाए। वर्तमान में प्रदेश के 143 ब्लॉकों में से 117 ब्लॉकों में ITI संचालित हैं, जबकि बाकी क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए नए ITI संस्थानों का निर्माण भी किया जाएगा। सरकार के अनुसार, चरखी दादरी के झोझू कलां, कारीरूपा और रणकौली तथा जींद के पिल्लूखेड़ा में नई ITI खोली जाएंगी। इसके अलावा नारनौल महिला ITI का नवीनीकरण किया जाएगा। पंचकूला के बरवाला, कुरुक्षेत्र के बसंतपुर और नलवी खुर्द में भी नई ITI का निर्माण किया जाएगा। इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक तकनीकी ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

न करें केमिकल वाले शैपू का इस्तेमाल, घर पर ही इन 5 चीजों से धोए बाल

Voice of Panipat

हरियाणा के CM लोगसभा चुनाव कार्यालयों का कर रहे शुभारंभ

Voice of Panipat

इस दिन रहेगा देशभर में किसानों का भारत बंद, पढिए क्या रहेगा बंद और खुला.

Voice of Panipat

Leave a Comment