25.5 C
Panipat
September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat

Teacher Transfer Drive 2026: रिकॉर्ड अपडेट के लिए मिला अतिरिक्त समय, नया शेड्यूल जारी….

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) : हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए पूरी प्रक्रिया को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अब शिक्षक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक अपने व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी रिकॉर्ड को MIS पोर्टल पर अपडेट और सत्यापित कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होनी थी। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर डेटा अपडेट और सत्यापन का कार्य सुनिश्चित कराएं।


जारी हुआ नया शेड्यूल पत्र

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल का प्रकाशन 18 और 19 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक अपने स्कोर या रिकॉर्ड से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन मामलों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति द्वारा 25 से 31 अगस्त के बीच किया जाएगा, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम निर्णय लेगी। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने कपल केस के तहत आवेदन करने वाले शिक्षकों को भी राहत दी है। विभाग ने इस श्रेणी के लिए आवश्यक अंडरटेकिंग का प्रारूप जारी कर दिया है और संशोधित कार्यक्रम के चलते संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय भी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 के लिए 10 अगस्त 2026 को ही क्वालिफाइंग डेट माना जाएगा। है। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 के लिए 10 अगस्त 2026 को ही क्वालिफाइंग डेट माना जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में 101 ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

पुलिस ने 35 किलो 500 ग्राम गांजा सहित 2 तस्कर किये काबू

Voice of Panipat

पानीपत में नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Voice of Panipat