September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

गृह प्रवेश के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी को नहीं मिली कोर्ट से अनुमति

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गैगस्टर काला जठेड़ी गृह प्रवेश की रस्म निभाने नहीं पहुंच पाया.. कोर्ट ने जठेड़ी को रस्म निभाने के लिए 2 घंटे की पैरोल दी थी.. लेकिन, पुलिस ने उसे प्रोटेक्शन देने से इनकार दिया.. इस वजह से वह सोनीपत में अपने गांव जठेड़ी नहीं पहुंच पाया.. दरअसल, काला जठेड़ी एक बार गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त से फरार हो चुका है.. यह मुसीबत दोबारा न आए, इसलिए सोनीपत पुलिस ने गृह प्रवेश की रस्म के दौरान काला जठेड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया..

एक दिन पहले 12 मार्च को काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी शादी के बंधन में बंधे.. दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई.. यह हॉल तिहाड़ जेल से करीब 12 किमी दूर था.. दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द इस शादी समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.. काला जठेड़ी ने अनुराधा चौधरी की मांग भर कर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया है.. 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दूल्हे काला जठेड़ी की बारात में पुलिसकर्मी भी बैंक्वेट हॉल पहुंचे थे.. उसके पास शादी संपन्न करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय था.. दोनों ने इसी समय-सीमा के बीच शादी की तमाम रस्में पूरी कीं और विधिवत पति-पत्नी बने.. इसके बाद काला जठेड़ी वापस तिहाड़ जेल चला गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, धुंध व कोहरे के चलते में सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को किया अलर्ट

Voice of Panipat

भाई की शादी के लिए आया था घर, पोस्टमैन की गोली मारकर हत्या

Voice of Panipat

PANIPAT:- शौक पूरा करने के लिए चुरा ली BIKE, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat