36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat

भाई की शादी के लिए आया था घर, पोस्टमैन की गोली मारकर हत्या

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी शहर में यादव नगर में बीती देर शाम पोस्टमैन की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसका पोस्टमार्टम आज होगा। वहीं मामले में CIA के अलावा सिटी पुलिस की टीमों ने रातभर छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सिटी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की मंगलवार शाम करीब 7 बजे पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहल गौरव को रोका और फिर उसे गोली मार दी। हालांकि गोली मारने वाले बदमाश कितने थे और गौरव को गोली क्यों मारी, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है।

रातभर पुलिस ने घटनास्थल से काफी सबूत जुटाए। गौरव के पिता हरीश ने बताया कि वह डाक विभाग में पोस्टमैन थे और अभी उनकी पोस्टिंग मुंबई में थी। गौरव के भाई सौरव की 16 नवंबर को शादी है। भाई की शादी की तैयारियों के लिए गौरव करीब एक महीने पहले छुट्टी लेकर घर आया था। गौरव बीती शाम यादव नगर में काम से आया था। गौरव की हत्या करने वालों और रंजिश के कारण की परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

Voice of Panipat

करवा चौथ पर आरती करते समय,करें इन मंत्रों का जाप बढ़ेगी पति की आयु

Voice of Panipat

CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल

Voice of Panipat