September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शौक पूरा करने के लिए चुरा ली BIKE, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय उर्फ कालु निवासी देवडू सोनीपत के रूप में हुई। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संजय उर्फ कालु पुत्र रमेश निवासी देवडू सोनीपत रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 18 मार्च को बाबरपुर में एक कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में विनय पुत्र मोहनलाल निवासी सनियाना फतेहाबाद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- रिक्शा चलाने वाले की बेटी ने पास की NEET की परीक्षा

Voice of Panipat

PANIPAT- में डेढ किलो गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार,ग्राहक के इंतजार में थी

Voice of Panipat

PANIPAT की बेटी प्राक्षी का मिस यूनिवर्स के लिए चयन

Voice of Panipat