September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में फ्लोर टेस्ट, jjp विधायक बाहर गए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब प्रदेश विधानसभा में एक दिवसीय स्पेशल सत्र शुरू हो गया है.. यहां पर अब नायब सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू हुआ है.. सीएम नायब सैनी ने विश्वास प्रस्ताव रखा… जननायक जनता पार्टी ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें.. इसके बावजूद 4 विधायक विधानसभा पहुंचे पर थोड़ी देर कार्यवाही का हिस्सा बनने के बाद बाहर चले गए.. इस निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर चले गए..

बता दे कि इससे पहले भी नए CM नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई थी.. इसमें भाजपा के 41 विधायकों के साथ 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए.. मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया है कि उनके पास 48 विधायकों  का स्मर्थन है.. अभी तक भाजपा, जजपा के साथ मिलकर हरियाणा में सरकार चला रही थी.. लेकिन लोकसभा सीटों में बंटवारे पर बात नहीं बनने के कारण बीते दिन को भाजपा ने गठबंधन तोड़कर निर्दलीयों के सहारे नई सरकार बना ली.. हालांकि मनोहर लाल ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

क्या जल्द लग सकता है दिल्ली मे संपूर्ण Lockdown !

Voice of Panipat

शंभू बॉर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई  

Voice of Panipat

हरियाणा में BPL राशनकार्ड वालों के लिए जरूरी सूचना

Voice of Panipat