28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

फरीदाबाद: सिगरेट पीने से मना करने पर घोंपा चाकू..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- यह मामला फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के ओम एनक्लेव का है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक एक युवक द्वारा दूसरे युवक को सिगरेट पीने से मना करने पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और दिल्ली के एम्स में उसकी मौत हो गई।

पल्ला थाना क्षेत्र

क्या है पूरा मामला:
मृतक की पहचान किशोरी , ओम एनक्लेव निवासी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि इलाके में ही एक मुरली नमक युवक सिगरेट पी रहा था। जब किशोरी ने उसे सिगरेट पीने से मना किया तो इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह पूरी वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है।

मुरली पर आरोप है कि सिगरेट पीने से रोकने पर उसने किशोरी के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी। किशोरी द्वारा विरोध करने पर मामला और बढ़ गया जिस दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी पर हमला कर दिया। इस घटना से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच:-
घटना की सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की । इंचार्ज सत्यप्रकाश के अनुसार पुलिस वारदात के पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित कर रही है, और मामले की जांच जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DECEMBER महीने में 12 दिन तक रहेंगे बैंक बंद, पढिए लिस्ट

Voice of Panipat

एक और पति हुआ पत्नी से परेशान, लव मैरिज का “THE END”..

Voice of Panipat

पानीपत मे शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे शीशे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat