28.1 C
Panipat
September 22, 2026
Voice Of Panipat
India News

दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को किया जाएगा फोरलेन, हरियाणा की शहर की बदल जाएगी किस्मत

Delhi-Chandigarh railway track to be four-lane

Delhi Chandigarh Railway Track: दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर के लिए काफी अहम माना जा रहा है। रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को दो लाइन से बढ़ाकर 4 लाइन करने का फैसला लिया गया है। रेलवे द्वारा दिल्ली चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक (Delhi Chandigarh railway track) को फोर लाइन बनाने के फैसले से आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर की किस्मत बदलने का काम करेगा। यह ट्रैक पानीपत शहर के लिए औद्योगिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान स्टेशन को पश्चिम की ओर किया जाएगा और वहीं पर रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।

पानीपत रेलवे परिसर में बनाई जाएगी 18 मीटर चौड़ी फ्री लेन

पानीपत स्टेशन परिसर में यातायात को सुगम बनाने के लिए पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के वास्ते 18 मीटर की फ्री लेन बनाई जाएगी। रेलवे विभाग (Indian Railway) द्वारा बनाई जा रही इस फ्री लेन में कार और ऑटो के लिए अलग-अलग 6 मीटर की लेन होगी। इसके अलावा व्यवस्थित पार्किंग के तहत 210 टू-व्हीलर, 58 ऑटो और 28 कारों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किया है।

औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो चुका पानीपत, इसलिए बेहतर बनेगा

रेलवे विभाग द्वारा शुरू किए गए जंक्शन के प्लान में विशेष रूप से पानीपत को टेक्सटाइल सिटी (Textile City) और सिटी ऑफ वीवर्स के रूप में वैश्विक पहचान मिलने का जिक्र किया गया है। पानीपत शहर में इंडियन ऑयल रिफाइनरी, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) और थर्मल पावर प्लांट जैसे बड़े उद्योग स्थित हैं। जिनसे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वर्तमान में स्टेशन से रोजाना 87 ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन पीक आवर्स में इसकी क्षमता केवल लगभग 4000 यात्रियों की है।

भविष्य की बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास की तेज रफ्तार को देखते हुए पीक आवर में लगभग 12000 से अधिक यात्री प्रति घंटा हो जाएंगे। रेलवे विभाग (Indian Railway) का मास्टर प्लान वर्ष 2045 की पीक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके तहत ही दिल्ली चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को फोर लाइन बनाने का फैसला लिया गया है।

Related posts

PANIPAT:- युवक का अपहरण करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- काग्रेंस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, धरना देकर रखा मौन व्रत

Voice of Panipat

PUNE CASE : पोते केतन अग्रवाल के गम में 71 वर्षीय दादा की मौ#त

Voice of Panipat

Leave a Comment