New Railway Line : हरियाणा से लेकर दिल्ली तक के लोगों का सफर जल्द ही आसान और होने वाला है , बता दे कि प्रदेश में हरियाणा में दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। जिसका लाभ प्रदेश के कई जिलों को मिलने वाला है। बता दे कि इसके निर्माण से व्यापार के साथ साथ रोजगार में भी तेजी देखने को मिलेगी।
पानीपत समेत कई जिलों को मिलेगा लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस नई रेलवे लाइन से जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से यह नई लाइन गुजरेगी जिसके बाद इन जिलों कि किस्मत चमकने वाली है।
5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली और हरियाणा के बिच बनने वाली इस नई रेलवे लाइन194 किलोमीटर लंबी होगी और 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
32 रेलवे स्टेशनों को मिलेगा लाभ
हरियाणा दिल्ली के साथ साथ इस परियोजना जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीँ प्रदेश के 5 जिलों से होकर गुजरने वाली इस रेलवे लाइन के लिए 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले चार वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

