September 19, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

School Holiday: रोहतक के इस स्कूल में आज रहेगी छुट्टी, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप…

SCHOOL HOLIDAY

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले में एक स्कूल द्वारा आज बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है। बता दें कि रोहतक शहर के एक प्राइवेट स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट द्वारा छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। इस स्कूल से कल दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आज 19 सितंबर से अगले आदेश तक इस स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी। साथ ही स्कूल मैनेजमेंट में बच्चों की पेरेंट्स से किसी भी फेक वीडियो और जानकारी को आगे शेयर ना करने की अपील की है।

बता दें कि 18 सितंबर को स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 18 सितंबर को इस स्कूल से एक छोटी बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं बच्ची के पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में लाखनमाजरा एसएचओ अनिल ने कहा कि पुलिस द्वारा स्कूल की सीसीटीवी कैमरे और इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुए वायरल

18 सितंबर को रोहतक जिले के एक प्राइवेट स्कूल से बच्ची से रेप के मामले के फोटो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटो में बच्ची के साथ एक पांचवी क्लास का छात्र बैठा हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा एक दूसरे सीसीटीवी वीडियो में बच्ची वॉशरूम में जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इसी वॉशरूम से पांचवी क्लास का वो छात्र जो बच्चे के पास बैठा था, वह भी बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में बच्ची के पिता ने कहा कि पोक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस इस मामले में गंभीरता से कारवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने की बात की गई है।

Related posts

PANIPAT: नवविवाहिता ने दी जान, पति को भेज दिया था काम पर, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

Voice of Panipat

हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती जल्द होगी शुरु!

Voice of Panipat

पंचों के उप चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी की- DC

Voice of Panipat

Leave a Comment