30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

वायस ऑफ पानीपत (शालु मौर्या):- जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने सुबह एक आतंकी को मार गिराया.. ऑपरेशन जारी है.. सुरक्षाबलों को त्राल के नादेर गांव में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया… जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है.. इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे.. बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.. केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था.. भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था..

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था.. पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CBI ने 2 युवकों पर की FIR दर्ज, पैसे कमाने के लिए करते थे ये काम

Voice of Panipat

इस गोशाला में हुई 12 गोवंश की मौत, बड़ी वजह आई सामने, पढिए

Voice of Panipat

HARYANA में Engineering के बाद अब मेडिकल का कोर्स भी हिंदी में शुरू करने की योजना बना रही सरकार

Voice of Panipat