August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

देश की सबसे अमीर महिला सावित्रि जिंदल आज थामेंगी BJP का दामन

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जींदल के बाद मां सावित्रि जिदल ने भी हाथ का साथ छोड़ दिया है.. आज वह भाजपा ज्वाइन करेंगी.. सावित्री जिंदल की बात करें तो वह भारत में महिलाओं में सबसे अमीर मानी जाती हैं.. फॉर्ब्स  के मुताबिक साल 2023 में जिंदल ग्रुप की संपत्ति 29.1 (डॉलर) बिलियन आंकी गई है.. इस तरह से सावित्री का नाम देश में अमीर महिलाओं सबसे ऊपर आता है.. साल 2005 में एक हेलीकॉप्टर हादसे में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु हो गई थी.. जिसके बाद पत्नी सावित्री जिंदल ने राजनीति में एंट्री की.. उस दौरान उन्होंने हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की.. इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिर एक बार हिसार विधानसभा सीट से जीत हासिल की..

*Congress सरकार में रहीं नगर निकाय मंत्री*

इस बीच वह कांग्रेस सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रहीं.. साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता डॉ कमल गुप्ता को हराया.. बीते दिन सावित्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और आज वह भाजपा ज्वाइन करेंगी.. होली से एक दिन पहले उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी भाजपा का दामन थामा.. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है.. नवीन ने कहा था कि उनका कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता है.. 30 साल पहले उनके पिता ओमप्रकाश जिंदल यह नाता जोड़ गए थे उसे वह बरकार रखेंगे.. बता दें कि देश की सबसे अमीर महिलाओं में पहले नंबर पर आने वालीं 84 वर्षीय सावित्री जिंदल, जिंदल समूह की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.. उनके पास करीब दो लाख करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ हैं.. अगर बात करें दुनिया की तो वह टॉप अरबपतियों में 56वें नंबर पर आती हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जल्द जारी होगा PMT एग्जाम का शेड्यूल, हरियाणा में CET डाटा वेरिफिकेशन का काम पूरा

Voice of Panipat

अब फेसबुक पर AI का इस्तमाल कर फर्ज़ी अकाउंट नही बन सकेंगे , META का सुरक्षित कदम

Voice of Panipat

19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat