September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- मुख्य सिपाही पवन पदोन्नति उपरांत बने ASI

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही पवन के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है, और एएसआई पवन ने हमेशा ही अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन किया है।

उन्होंने नव पदोन्नत एएसआई पवन का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेवारियों को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। नव पदोन्नत एएसआई पवन वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा में असिस्टेंट एसी वन का कार्यभार संभाले हुए है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी मौजूद रहे। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- 2 मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर, इंजन गिरा दूर, 2 लोको पायलट घायल

Voice of Panipat

VIP नंबर लेने वालो के लिए खुशखबरी, हरियाणा में शुरू होने वाला है ऑक्शन, 70 हजार की स्कूटी के लिए 15 लाख रुपये का नंबर

Voice of Panipat

HKRN में भर्ती कर्मचारियों पर संकट 5 साल अनुभव की शर्त में फंसे,रोहतक में 10 कर्मचारी हटाए गए

Voice of Panipat