September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Haryana में दूल्हे की गाड़ी पर हम*ला , तोड़े शीशे, पढ़िए पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में सेक्टर-14 के कृष्णा मंदिर के बाहर दूल्हे व बारातियों की गाड़ियों पर लाठी-डंडों हमला करने का मामला सामने आया है.. इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए.. घटना के वक्त सभी बाराती शादी में मंदिर के अंदर थे और एक गाड़ी में एक महिला अपने बच्चे के साथ बैठी हुई थी… हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी व अन्य कार के शीशे तोड़े है.. बारातियों को समझ नहीं आ रहा कि हमलावर कौन थे और किस वजह से हमला किया गया है… मामले की शिकायत लोगों ने पुलिस को दी गई.. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है..

पुलिस को दी शिकायत में बारातियों ने बताया कि जब वह कृष्ण मंदिर के बाहर बारात लेकर पहुंचे तो यहां पर कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे.. हमने झगड़े को इग्नोर किया और मंदिर के बाहर ही अपनी गाड़ियों को खड़ी करके शादी में शामिल होने के लिए चले गए.. हम कुछ देर में बाहर आए तो हमारी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे… एक महिला गाड़ी में अपने बच्चे के साथ एक गाड़ी में बैठी थी.. गनीमत रही कि महिला व उसके बच्चे को कोई चोट नहीं आई.. महिला बहुत ज्यादा डरी हुई थी.. फिलहाल पुलिस मामले की सारी कार्रवाई में जुटी हुई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियामा सरकार ने निजी अस्पतालों को जारी किए 300 करोड़ रुपय, आयुषमान योजना के तहत रूके हुए थे पैसे

Voice of Panipat

कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को किया सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कार्रवाई

Voice of Panipat

कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 13 अक्टूबर को दोबारा खुलेगा एडमिशन पोर्टल

Voice of Panipat