July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA के इस जिले में बनेगा एक और फुट ओवरब्रिज, मिलेंगी ये सुविधा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के रेवाड़ी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है यहां जिले की सीमा में दिल्ली- जयपुर (NH-48) हाइवे पर गांव मालपुरा के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी मिल गई है.. अब सिर्फ ऑथोरिटी के हस्ताक्षर होने बाकी है जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.. इसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपए खर्च होंगे..  बता दें कि मालपुरा के आसपास NH-48 के दोनों ओर बड़ी संख्या में कंपनियां हैं.. यहां फुट ओवरब्रिज नहीं होने के चलते इन कंपनियों में आवागमन करने वाले पैदल हाइवे पार करने को मजबूर हैं.. इसके अलावा गांव के बच्चों और बुजुर्गों को हाइवे के आर-पार जाते समय और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है.. इस हाइवे पर दिनभर गाडियां फर्राटे भरती है.. ऐसे में सड़क पार करते समय यहां एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता है..

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में मालपुरा पहुंचे तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया था कि फुट ओवरब्रिज के लिए सरकार ने बजट राशि को मंजूर कर दिया है.. उन्होंने कहा था कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कर गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन 2 साल बीतने के बावजूद भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नवरात्रि पर करे इन पत्तो का उपाय, गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी तक से मिलेगा छुटकारा

Voice of Panipat

हैल्पलाईन नंबर 112 को जोड़ा जा रहा है एम्बुलेस के साथ, DC ने मीटिंग कर अधिकारियों को दे दिए कड़े निर्देश भी

Voice of Panipat

हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आज से होगी शुरू, CM दिखाएंगे हरी झंडी

Voice of Panipat