33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार को भी मौसम के मिजाज नरम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। सुबह सोनीपत में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुग्राम में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से वहां भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में औसतन 9.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिलों में अंबाला सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा, जहां 94.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

हालांकि, मानसून सीजन में अब भी प्रदेश सामान्य वर्षा से पीछे चल रहा है। 1 जून से 4 अगस्त के बीच हरियाणा में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में औसतन 227.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 158.9 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने बुधवार के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Related posts

अगर आप यूरिक एसिड से परेशान है तो अपनाएं ये तरीका

Voice of Panipat

HARYANA:- नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में पेरिस में जीता सिल्वर मेडल

Voice of Panipat

अस्पताल में बच्चे को जन्म देकर फरार महिला समेत 4 गिरफ्तार

Voice of Panipat