September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

शहीद मेजर आशीष के परिवार को दी जाएगी 50 लाख रुपए की सहायता राशि, पत्नी को दी जाएगी नौकरी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के CM मनोहर लाल रविवार को देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद मेजर आशीष के पानीपत स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे.. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.. साथ ही शहीद मेजर की पत्नी को योग्यता के अनुसार नौकरी भी दी जाएगी..

CM मनोहर लाल पलवल से अंबाला जाते समय पानीपत में रुके और शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे.. उन्होंने कहा कि मेजर आशीष ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है.. दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है.. उन्होंने कहा कि मेजर आशीष का नाम अमर रखने के लिए कार्य किया जायेगा.. इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, CM के ओएसडी वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Bank of Baroda में ब्लास्ट, भागे लोग, पढ़िए

Voice of Panipat

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर सरकार हुई सख्त , कहा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं

Voice of Panipat

जानिए गर्म पानी पिने के अनोखे फायदे, कब्ज से राहत दिलाने से लेकर वजन कम करने तक के फायदे

Voice of Panipat