30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 7 जिलों में अलर्ट जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हरियाणा में भी विशेष तैयारी की जा रही है.. शिक्षा विभाग ने स्कूलों में रामायण पाठ कराए जाने को लेकर ऑडर जारी किए है.. साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के भी आदेश जारी दिए गए है.. जिला शिक्षा अधिकारियों को इस पर पूरे कार्यक्रम की विडियो ग्राफी भी कराने की हिदायक दी गई है.. इसके अलावा राज्य के 15 हजार मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा.. किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए 7 जिलों में पुलिस के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है..

*देखिए अलर्य*

*7 जिलों मे अलर्ट*

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हरियाणा के 7 जिलों में पुलिस अलर्ट हो गई है। नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, यमुनानगर और जींद के सेंसिटिव जोन पर पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर मंदिर और मस्जिद जैसे धर्म स्थलों को लेकर पुलिस एक्टिव है। पुलिस की ओर से सलाह दी गई है कि ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश (UP) की यात्रा करने से लोग परहेज करें। इसके अलावा जिलों में पहले हुई हिंसा के केसों में उपद्रवियों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुलिस उनको हिरासत में ले ले।सोशल मीडिया पर चल रहे कई भड़काऊ मैसेज और वीडियो के साथ नूंह, तावड़ू और पुन्हाना में मंदिरों और मस्जिदों में खास नजर रखी जा रही।

हरियाणा में 22 जनवरी को यादगार के लिए सरकार, राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद् और अन्य धार्मिक समाजिक संगठनो ने व्यापक तैयारिया की है.. राज्य के करीब 15 हजार मदिरों में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का LIVE प्रसारण किया जाएगा.. शराब बंदी के लिहाज से इस दिन ड्राई डे घोषित करने वाले राज्यों में हरियाणा भी शामिल हो गया है..

इसलिए अलर्ट हुई पुलिस

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है। पिछले साल नूंह में हुई दो समुदायों के बीच हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 2 होमगार्ड के जवान और 4 आम नागरिक शामिल थे। इस घटना में कई FIR दर्ज की गई। 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक महीने तक पांच से अधिक जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। इस बार ऐसा कुछ न हो इसलिए पुलिस से लेकर CID तक अलर्ट मोड पर है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपियो को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी 2 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat

6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में ED की रेड हरियाणा में

Voice of Panipat

Gold खरीदते समय इस App का करें प्रयोग

Voice of Panipat