September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Haryana की 40 Train रद्द , 23 के रूट बदले, पढ़िए वजह

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है… जिसके कारण हरियाणा से राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली 40 ट्रेनें रद्द की जा रही हैं… हरियाणा का गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी स्टेशन भी इससे प्रभावित होंगे…

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर रद्द की गई है… गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनल रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को रद्द रहेगी… गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनल- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी..

*आंशिक तौर पर रद्द रहेंगे 9 ट्रेन*

1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई और 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई और 25, 26 तथा 28 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रोहिल्ला रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5.गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इस वजह से रेहड़ी वाले ने हवलदार को पीटा, वर्दी फाड़ी, पढ़िए

Voice of Panipat

अहमदाबाद हा# दसा मामले में एयर इंडिया के 3 अधिकारियों को हटाने के आदेश 

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले में अब नहीं चलेंगी 10 साल पुरानी स्कूल बसें

Voice of Panipat