28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

Haryana में 1 सितंबर को 10 ट्रेनें Cancle, पढ़िए पूरी वजह

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें 1 सितंबर को रद्द रहेंगी। पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने ये फैसला लिया है। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर हरियाणा और पंजाब के रास्ते राजस्थान तक जाती हैं।

ट्रेन कैंसिल होने के कारण गुरुग्राम, रेवाड़ी, हिसार और सिरसा के यात्रियों को परेशानी होगी.. जम्मू, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी…

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा.. जिसके कारण ट्रेन कैंसिल की गई हैं। वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, स्थिति में सुधार होने पर ट्रेन बहाल होंगी..

रद्द रेल सेवाएं

गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी – जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19108, एमसीटीएम उधमपुर-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19028, जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 1 सितंबर को रद्द रहेगी।

Related posts

16 साल की नाबालिग से 6 महीने मे 400 लोगो ने किया दुष्कर्म, पढ़िए कहा का है मामला

Voice of Panipat

नूंह में बल्क एसएमएस, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Voice of Panipat

हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खापों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

Sahab Ram