32.7 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार दोपहर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ईटों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा हिसार जिले के बरवाला-अग्रोहा रोड पर बालक चोपटा के पास हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो भिवानी जिले के सिवानी स्थित गांव बड़वा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर  ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अग्रोहा की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही ऑल्टो कार की ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बरवाला पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related posts

हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हेड कांस्टेबल को वाहन ने कुचला ..ड्राइवर फरार!

Voice of Panipat

हरियाणा के पंचकूला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवती को कुचला, ड्राइवर फरार

Sahab Ram

सोनीपत:- कावड़ लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत..1 घायल

Voice of Panipat

Leave a Comment