हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जल्द ही देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी।
हिसार एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सीएम नायब सिंह सैनी ने भी हिसार एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से न केवल हिसार बल्कि आसपास के जिलों को भी काफी फायदा मिलेगा। यात्रियों को चंडीगढ़ या दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट जाने के बजाय हिसार से ही सीधी फ्लाइट मिलेगी।
इसके साथ ही हरियाणा सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से Hisar हवाई अड्डे के इंफ्रास्ट्रक्चर और रनवे के विस्तार का काम अंतिम चरण में है। नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक क्लीयरेंस और सिक्योरिटी ट्रायल पूरे होते ही उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से शुरुआती चरण में मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू जैसे प्रमुख व्यापारिक और धार्मिक स्थलों के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। लेकिन अब अन्य राज्यों के लिए भी यहां से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। हिसार एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के शुरू होने से समय की भारी बचत होगी और बिजनेस, पर्यटन तथा स्थानीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

