September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: महेंद्रगढ़ के इस क्षेत्र में बेहतर होगी जलापूर्ति व्यवस्था, करोड़ों की लागत से बदले जाएंगे पुराने ट्रांसफार्मर

Haryana News: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर और भरोसेमंद बनाने के लिए वाटर सप्लाई मैकेनिकल डिवीजन ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए विभाग की ओर से विभिन्न पंप हाउसों की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए साढ़े 14 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का टेंडर जारी कर दिया है।

इसके तहत पुराने और कम क्षमता वाले विद्युत उपकरणों को बदला और अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा एचटी वीसीबी पैनल और अन्य जरूरी विद्युत उपकरण भी लगाए जाएंगे। एचटी 33/3.3 kV और एलटी ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति, प्रतिस्थापन तथा क्षमता वृद्धि का काम किया जाएगा।

सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था

संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुराने उपकरणों की वजह से कई बार बिजली लोड ज्यादा हो जाता है, जिससे पंपिंग सिस्टम प्रभावित होता है। ऐसे में नए और ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी तथा साथ ही उपकरणों पर से दबाव घटेगा।

उन्होंने बताया कि एचटी वीसीबी पैनल बिजली आपूर्ति को नियंत्रित करने और फॉल्ट की स्थिति में सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेंगे। इससे पंप हाउस सुचारू रूप से चलेंगे और पेयजलापूर्ति व्यवस्था को अधिक स्थिर एवं विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

Related posts

पेपर पास कराने के लिए वसूलते थे भारी रकम, CIA टीम के हाथ लगे 4 बदमाश

Voice of Panipat

पंजाब और उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में पहुंचे किसान, चढूनी कर रहे आंदोलन की अगुआई.

Voice of Panipat

पानीपत का फर्जी DSP गिरफ्तार, 1 करोड़ लेकर 11 को नकली जॉइनिंग कराई

Voice of Panipat

Leave a Comment