Gold Silver Price: देशभर के सर्राफा बाजारों में पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹220 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के रेट 200 रुपये तक गिरे। वहीं चांदी के भाव में 5,000 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली।
आज के लेटेस्ट रेट की बात करें तो 13 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव शनिवार को 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। लोकल मेकिंग चार्ज के हिसाब से अंतिम दामों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
चांदी का ताजा भाव
वहीं चांदी की बात करें तो सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर काफी सस्ती हुई है। एक सप्ताह में चांदी का भाव 5,000 रुपये तक फिसला है। वहीं आज 13 सितंबर को चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोना खरीद रहें है तो पहले इन जरूरी बातों का ध्यान रखें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और यह सिक्के या बार खरीदने के लिए सबसे सही रहता है।
वहीं अगर आप कोई ज्वैलरी बनाना चाहते है तो इसके लिए 22 कैरेट सोना ज्यादा मजबूत और टिकाऊ माना जाता है। ज्वेलरी खरीदते समय 6 अंकों वाले HUID कोड के साथ BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें। इसके अलावा, अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज की तुलना करें और पक्का बिल ही लें।

