हरियाणा के हिसार जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरटीए ने बड़ा फैसला लिया है।
अब जिले के 12 नए रूटों पर स्टेज कैरिज बसों यानी निजी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए आरटीए ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 30 सितंबर तक चलेगी।
बता दें कि जिले में कई ग्रामीण रूट ऐसे हैं, जहां बसों की संख्या कम है। ऐसे में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और छोटे कारोबारियों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
आरटीए इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बसों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिले के नए 12 रूटों पर संचालन होने से लोगों को सफर करने में आसान होगी। इससे कई गांवों के लिए शहर से सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
इन नए रूटों पर चलेंगी निजी बसें
अग्रोहा मोड़ से उकलाना वाया पाबड़ा, कंडूल, साहू।
बरवाला से उचाना बाया गैबीपुर, बोबुआ, लितानी, दुर्जनपुर, काकड़ोद, उचाना खुर्द व कलां।
बरवाला से उचाना वाया मतलोडा, बनभौरी, छान, संदलाना, मखण्ड, भोंगरा।
बनभौरी से नगूरा वाया संदलाना, मखण्ड, भोंगरा, उचाना कलां, बड़ौदा, रोजखेड़ा, घोघड़ियां, बंधाना।
हिसार से आदमपुर वाया न्योली कलां, न्योली खुर्द, मात्रश्याम, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल।
हांसी से बवानीखेड़ा वाया गांव गढ़ी, सोरखी, भैणी, कुंगड़, सिवाड़ा, पुर।हांसी से महम वाया सोरखी, सीसर खरबला, प्रभुवाला, मदनहेड़ी, सिंघवा खास।
हिसार से आदमपुर वाया दुर्जनपुर, काजला, असरवां, कालीरामण।
हिसार से ईशरवाल वाया कैमरी, मंगाली, स्याहड़वा, मिराण।
बरवाला से भूना वाया खेदड़, बालक, चौपटा, पाबड़ा, नहला, बैजलपुर।
हिसार से तलवंडी वाया गंगवा, मुकलान, कालवास, चारनौंद, रावतखेड़ा, पायल।
नारनौंद से उचाना खुर्द वाया गांव बुडाना, राखी, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, बुडायन।

