Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

गुरुग्राम के एक गांव में घुसा तेंदुआ

वालस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आई है.. आपको बता दे की गुरुग्राम में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस गया.. शहर से करीब 5 किमी दूर गांव नरसिंहपुर में उसे देखा गया.. तेंदुए ने झपटा मारकर 2 युवकों को जख्मी भी किया.. करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद वाइल्ड लाइफ टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश करने के बाद पकड़ लिया.. जिसके बाद उसे पिंजरे में बंद कर लाया जा रहा है.. वाइल्ड लाइफ टीम का कहना है कि तेंदुआ अरावली की पहाड़ियों से शहर में घुसा है.. ऐसी संभावना है कि वहां ठंड होने की वजह से धूप की तलाश में रास्ता भटककर वह यहां पहुंच गया हो..

*घर में मचाई तेंदुए ने तोड़फोड़*

गुरुग्राम के नरसिंहपूर के रहने वाले महेश ने बताया की उसने सुबह 6 बजे तेंदुए को देखा.. उसने तुरंत इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी.. जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस और वाइल्ड लाइफ की टीमें मौके पर पहुंचृ..तब तक तेंदुआ एक घर में छिप गया.. जहां से घरवालों ने बाहर भागकर जान बचाई.. इस घर में तेंदुए ने जमकर तोड़फोड़ भी की..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

वर्ल्ड कप के 4 सेमीफाइनलिस्ट तय

Voice of Panipat

12 साल बाद पत्नी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

घरो मे रहकर सादगी के साथ मनाए ईद का त्योहार- SP

Voice of Panipat