28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, देखें कल 12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में आज शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं अब कल 12 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

12 से 15 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विशेषज्ञ डॉ चन्द्र मोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया और उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 से 15 सितंबर तक हरियाणा के उत्तरी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। कल 12 सितंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है।

 आज इन जिलों में हुई बारिश

आज शुक्रवार को भी हरियाणा में मौसम ने करवट ली और गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत , झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Related posts

PANIPAT: झूठी शिकायत देने वालों पर जिला पुलिस ने की कार्रवाई, 37 मामलों में की कार्रवाई

Voice of Panipat

खुशखबरी! दिल्ली-हरियाणा को जोड़ेगा Metro का नया कॉरिडोर, PM मोदी ने दी मंजूरी

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का हुआ निधन

Voice of Panipat

Leave a Comment