36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा के फरीदाबाद में बेकाबू होकर ग्रिल से टकराई बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सराय टोल प्लाजा के पास  एक बाइक बेकाबू होकर ग्रिल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

घर से दिल्ली के लिए निकले थे मृतक
मृतकों की पहचान 24 साल के सोनू और 22  साल के सन्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू और सन्नू दोनों ही कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले थे। वह दोनों गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अपने घर से दिल्ली के लिए निकले थे।

ग्रिल से टकराई बाइक, हादसे में दोनों युवको की मौत
सोनू बाइक चला रहा था, जबकि सन्नी उसके पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान सराय टोल के पास पहुंचने पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक हाईवे के बीचोंबीच लगी ग्रिल से जा टकराई।

दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इस वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई और दोनों की मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

Sahab Ram

हरियाणा पुलिस भर्ती की दौड़ में युवक की जा#न जाने से विवाद, परिजनों ने सिस्टम पर उठाए सवाल

Voice of Panipat

मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Voice of Panipat

Leave a Comment