September 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, पलवल- दिल्ली के बीच चलने वाली ये 8 ट्रेनें हुई रद्द

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है, इस वजह से दिल्ली- पलवल के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के  कारण रेलवे ने 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पलवल से दिल्ली, गाजियाबाद और शकूरबस्ती के बीच चलने वाली 8 प्रमुख ईएमयू और लोकल ट्रेनों को रद्द किया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने ट्रेन संख्या 64015 पलवल-शकूरबस्ती,  ट्रेन नंबर 64057 पलवल-गाजियाबाद, ट्रेन नंबर 64012 शकूरबस्ती-पलवल, ट्रेन नंबर 64013 पलवल-शकूरबस्ती, ट्रेन नंबर 64052 गाजियाबाद-पलवल, ट्रेन नंबर 64078 नई दिल्ली-पलवल, ट्रेन नंबर 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ और ट्रेन नंबर 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती को रद्द करने का फैसला किया है।

रेलवे के अनुसार फरीदाबाद स्टेशन पर विकास कार्य रात के समय किया जाएगा। इसलिए 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को रात 12:05 से 2:35 बजे तक ढाई घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं, 2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रोजाना रात 12:05 से 3:05 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा।

Related posts

95 वर्षीय मास्‍टरजी का युवाओं सा जज्‍बा, 100 मीटर रेस में जीता स्‍वर्ण पदक

Voice of Panipat

Delhi में मैच के चलते आज रहेंगे कई रास्ते बंद

Voice of Panipat

पानीपत के नगर निगम मे सुबह-सुबह मंत्री ने मारा छापा, 2 को किया सस्पेंड

Voice of Panipat

Leave a Comment