September 3, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Update: हरियाणा में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट


Weather Update: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अब अगले 3 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

अगले 3 घंटो में होगी बारिश
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार अगले तीन घंटों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं- कहीं हवाओं व गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है।

मानसून की बढ़ेगी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और अब अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

Related posts

हरियाणा में एक बार फिर धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा में बारिश से बदला मौसम: पानीपत सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार

Voice of Panipat

उत्तर भारत मे 5.4 तीव्रता का भूकंप, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली मे भी महसूस किए झटके

Voice of Panipat

Leave a Comment