September 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में पशुओं को खुले में छोड़ना पड़ेगा भारी, मोटा जुर्माना और FIR के सख्त निर्देश जारी

हरियाणा में सड़कों और बाजारों में घूम रहे बेसहारा गौवंश की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत उन लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा जो दूध निकालने के बाद गौवंश को बाहर खुला छोड़ देते हैं।

जुर्माना और FIR

यदि सड़कों पर किसी का पशु पहली बार पकड़ा जाता है तो 11 हजार रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 21 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। वहीं, तीसरी बार पकड़े जाने पर उक्त पशु के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे पशुपालकों को सरकार की ओर से पशुओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं जैसे वैक्सीनेशन और इंश्योरेंस प्रीमियम से वंचित करने तथा उनका नाम नेगेटिव लिस्ट में डालने जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया प्रस्ताव

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में गोसेवा आयोग और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी जिसमें अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को रखा था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि बेसहारा गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आने चाहिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की तैयारी करते हुए नए प्रविधान लागू किए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक पशु की टैगिंग सुनिश्चित की जाए। पशुओं की पहचान सुनिश्चित होने से यदि किसी घर या गोशाला से पशु बाहर आता है तो संबंधित पशुपालक की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जा सकेगी। पकड़े गए पशुओं को निर्धारित कार्रवाई किए बिना वापस नहीं किया जाना चाहिए।

Related posts

Haryana में गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम ने अंबाला और गृहमंत्री अनिल विज ने किया करनाल में ध्‍वजारोहण

Voice of Panipat

घर को न छोड़े सूना, चोर बना रहे है ऐसे घरो को निशाना

Voice of Panipat

पहले की गृह प्रवेश पार्टी, फिर पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

Leave a Comment