September 3, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और इस वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। कल देश के 25 राज्यों में मानसून कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने हरियाणा- पंजाब और दिल्ली समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी कर दी है।

तेज हुई मानसून की रफ्तार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम सिस्टम लगातार सबसे सक्रिय मानसूनी गतिविधियों को पूर्वी भारत के इसी कॉरिडोर की ओर ले जा रहे हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ मुख्य केंद्र बने हुए हैं। बारिश का प्रभाव आगे पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहा है।   इस वजह से उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। कल 4 सितंबर को देश के 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

इन 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे मौसम में IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

कल का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sahab Ram

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Leave a Comment