August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSUncategorized

Delhi में मैच के चलते आज रहेंगे कई रास्ते बंद

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- देश में इन दिनों क्रिकेट विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है..क्रिकेट प्रेमियों पर इन दिनों विश्व कप का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.. आज यानी 11 अक्टूबर को भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ है.. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है.. इस तरह दिल्ली के इस स्टेडियम में भी विश्व कप का दूसरा मैच है.. ऐसे में स्टेडियम आने वालों और दिल्ली-एनसीआर की आम जनता को कोई तकलीफ न हो इसके लिए Delhi Traffic Police ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.. इसके तहत जहां कई मार्ग दोपहर 2 बजे से बंद रहेंगे तो कुछ मार्ग डायवर्ट रहेंगे.. वहीं दिल्ली मेट्रो ने बी इसके लिए खास इंतजाम किए हैं.. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को अनुमति नहीं दी जाएगी.. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक निम्नलिखित सड़कों का प्रयोग करने से बचें.. राजघाट से जवाहर लाल नेहरू मार्ग, कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक…

ऐसे मिलेगा स्टेडियम में प्रवेश:- गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अरुण जेटली स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं और इन गेटों पर प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से आने दिया जाएगा.. गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सड़क पर स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में स्थित है और इन गेटों पर प्रवेश अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरू मार्ग से दिया जाएगा.. गेट नंबर 16, 17 और 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित हैं और इन गेटों पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से आने दिया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फार्च्यूनर गाड़ी चोरी के मामले मे तीसरे आरोपित को प्रोड्क्सन वारंट पर लेकर आई पुलिस

Voice of Panipat

हरियाणा के ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 30 अक्‍टूबर को मतदान व नतीजा 2 नवंबर को

Voice of Panipat

ये खबर BPL परिवारों के लिए, सिर्फ 1 लीटर तेल मिलेगा सस्ता

Voice of Panipat