August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPolitics

CJP प्रदर्शन में वायरल हुई 15 वर्षीय रुचिका ने मांगी माफी, पीएम मोदी बोले– बच्चे भटके हैं, सजा नहीं मार्गदर्शन दें !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – हाल–फिलहाल में हुए जंतर-मंतर पर  CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान नोएडा की रहने वाली 15 वर्षीय रुचिका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई, जिसके बाद मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती के खिलाफ ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। अब कानूनी कार्रवाई और बढ़ते विवाद के बीच युवती ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

वीडियो में युवती ने कहा –”मैं अपने दोस्त के साथ सीपी घूमने गई थी। वहां पर प्रोटेस्ट चल रहा था। वहां बहुत सारे ग्रुप थे। लोग प्रधानमंत्री जी के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। उन्होंने मुझे भी कुछ बोलने के लिए कहा। मैं उनके बहकावे में आ गई और मैंने भी बहुत सारी गलत बातें बोल दीं। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत ही अश्लील बातें कही हैं। लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे इतनी शर्म आ रही है कि मैं अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए।”

जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात वीडियो जारी कर इसका जवाब दिया । उन्होंने कहा –”मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। वे भटके हुए बच्चे हैं। उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा काम है। उन्हें सज़ा देकर, अदालतों के चक्कर लगवाकर या समाज में अपमानित करके हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। कभी-कभी हमारी जीभ हमारे दांतों के नीचे आ जाती है और खून निकल आता है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। ये बच्चे भी हमारे हैं। इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है । बच्चों, आइए देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। अपनी गलतियों से सीखें और भारत के निर्माण में योगदान दें।”

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश में बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन देने और उनकी गलती को सुधारने पर जोर दिया। इस मामले में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया कि क्या सरकार अब केस भी वापिस ले लेगी ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बीते 1 साल में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट.

Voice of Panipat

HARYANA:- विवाहिता से कहा इकलौता बेटा जेठानी को दे दो, उसके बाद हो गया ऐसा

Voice of Panipat

पानीपत में फिर से गिरफ्तार हुआ अवैध पिस्तौल रखने वाला

Voice of Panipat

Leave a Comment