September 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

UGC का बड़ा फैसला: अब 1 साल में होगी PG डिग्री, ऑनलाइन और ODL से भी मिलेगा मौका

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अब विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग ODL मोड के जरिए भी 1 साल का पोस्टग्रेजुएट PG प्रोग्राम शुरू कर सकेंगे। UGC ने 24 जुलाई को नया सर्कुलर जारी किया है।जो की पुराने नोटिफिकेशन की जगह लागू होगा।

(AI GENERATED) अब PG सिर्फ 1 साल में

कौन ले सकता है एडमिशन?
इसमे सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने 4 साल की बैचलर डिग्री विद ऑनर्स पूरी की हो। जिन छात्रों ने 3 साल की ग्रेजुएशन की है, वो इस 1 साल वाले PG कोर्स में शामिल नहीं हो सकेंगे।

कौन से संस्थान शुरू कर सकते हैं कोर्स?
UGC के नियम के अनुसार, जिन विश्वविद्यालयों को पहले से ऑनलाइन या ODL मोड में 2 साल का PG कोर्स चलाने की अनुमति है, वही संस्थान उसी विषय में 1 साल का PG प्रोग्राम भी शुरू कर सकते हैं। कोर्स शुरू करने से पहले संस्थान को अपने Board of Studies और Academic Council से मंजूरी लेनी पडेगी ।

छात्रों को क्या फायदा होगा?

  1. समय की बचत: अब PG डिग्री सिर्फ 1 साल में पूरी हो सकेगी।
  2. खर्च कम: इससे पढ़ाई की लागत कम हो सकती है।
  3. नौकरी के साथ पढ़ाई: इसकी मदद से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए उच्च शिक्षा जारी रखना आसान होगा।
  4. ऑनलाइन शिक्षा: साथ ही दूर रहकर पढ़ने वाले छात्रों को भी मदद मिलेगी।अब वे ODL यानी डिस्टेंस मोड से कोर्स पुरा कर सकेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के दो घरो में मिले कोबरा सांप

Voice of Panipat

नाबालिग लड़की को छेड़ रहे 3-4 बदमाशों को बॉक्सर ने टोका, चाकू घोंपकर उतार दिया मौत के घाट

Voice of Panipat

मन्दिर मे दानपात्र से नगदी चोरी करने करने वाले आरोपी से नगदी बरामद

Voice of Panipat