36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सहस्त्रधारा में तेज बहाव के चलते नदी में डूबने से पानीपत के युवक की मौ#त..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-देहरादून के सहस्त्रधारा में शनिवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश तुसाम के रूप में हुई है। वह हरियाणा के जिला पानीपत के गांव शिमला गुजरान, थाना बापौली का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ देहरादून घूमने आया था।

सहस्त्रधारा नदी में डूबने से युवक की मौत

कैसे हुआ हादसा :-
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:40 बजे यूपी-112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा के बगड़ा धोरण क्षेत्र में एक युवक नदी में बह गया है।
नहाते समय वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और तेज बहाव में बह गया।सूचना मिलते ही आईटी पार्क चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी शुरू की। रेस्क्यू टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में नदी से निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के समय परिजन भी देहरादून में मौजूद थे । हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की अपील :-
घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों और झरनों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें और तेज बहाव और गहरे पानी में उतरने से बचें ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शातिर ठगों ने SBI बैंक के साथ की धोखाधड़ी, नए तरीके से दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए

Voice of Panipat

अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा ले बैंक से जुड़े जरुरी काम

Voice of Panipat

PANIPAT:- शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाह में बना नशा तस्कर

Voice of Panipat