36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana PoliticsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अब सरकारी स्कूलों में मिलेगी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई, पानीपत के 11 स्कूल चुने गए….

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला) – हरियाणा सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश (CM EEE) स्कूल योजना के तहत नए स्कूलों की सूची जारी की है। इस योजना के तहत पानीपत जिले के 11 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसराना खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना लाखू और मांडी का चयन किया गया है। वहीं पानीपत खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह, काबड़ी और चंदौली को इस योजना में शामिल किया गया है। समालखा खंड से किवाना और हटवाला, जबकि मतलौडा खंड से नारा और सिठाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुने गए हैं। इसके अलावा बापौली खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बेशक और राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बापौली भी इस सूची में शामिल हैं।

पानीपत के इन स्कूलों का चयन CM EEE के लिए हुआ है।

सरकार के निर्देशों के अनुसार, इन स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए सह-शिक्षा (Co-Education) की व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों को आधुनिक कक्षाएं, बेहतर भवन, नई सुविधाएं और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि कक्षा पहली से पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरू कराई जाएगी। साथ ही प्रत्येक स्कूल में पहली कक्षा से आगे एक अंग्रेजी माध्यम और एक हिंदी माध्यम का सेक्शन भी चलाया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि ये सभी स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत ही संचालित होंगे। विद्यार्थियों से सरकार द्वारा तय फीस के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा इन विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और ये स्कूल आसपास के अन्य सरकारी स्कूलों के साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहयोग करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोर ने कैश चोरी करने के लिए तोडा ATM का ताला, नहीं हुए सफल.

Voice of Panipat

दशहरा के बाद Petrol-Diesel की किमतों में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

HARYANA:- विधानसभा चुनाव के लिए आज से नॉमिनेशन शुरू, उम्मीदवारों के साथ 4 लोग आंएगे, 12 Laste Date

Voice of Panipat