August 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsLifestylePanipatPANIPAT NEWS

अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा ले बैंक से जुड़े जरुरी काम

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- अगस्त 2024 महीने में बैंकों में 13 दिन कामकाज नहीं होगा.. देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा.. इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे.. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे.. इसके अलावा 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.. यहां हम आपको अगस्त महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं..


*बैंक हॉलिडे लिस्ट*
.3 अगस्त, 2024:
केर पूजा (अगरतला)
4 अगस्त, 2024: रविवार (पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)
8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
10 अगस्त, 2024: दूसरा शनिवार (सभी जगह बैंकों की छुट्टी)
11 अगस्त, 2024: रविवार (हर जगह बैंक अवकाश)
13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस (सभी जगह बैंकों की छुट्टी)
18 अगस्त, 2024: रविवार (हर जगह बैंक अवकाश)
19 अगस्त, 2024: रक्षा बंधन (अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और अन्य स्थान)
20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
24-25 अगस्त, 2024: चौथा शनिवार-रविवार (हर जगह बैंक अवकाश)
26 अगस्त, 2024: जन्माष्टमी (लगभग सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी)
वहीं स्कूलों की बात करें तो अगस्त महिने में स्वतत्रता दिवस रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पड़ रही है.. इस अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहता है..इसके अलावा इस महीने पांच शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं.. इस बार 15 अगस्त गुरुवार को पड़ रहा है.. 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है..इसके अलावा 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है.. ऐसे में बच्चों को लगातार 3 छुट्टियां मिल रही हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT


Related posts

पानीपत में खेत से सबमर्सिबल की तार चोरी करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

फंस गए Haryana के 129 तहसील अफसर, CM सैनी ने ले लिया एक्शन

Voice of Panipat

पानीपत में नवविवाहिता कैश-सोना लेकर फरार

Voice of Panipat