28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest News

जीरकपुर के CA दंपती की मौ#त: भाखड़ा नहर से मिला पति का श#व, अगले दिन कुरुक्षेत्र में पत्नी का श#व किया बरामद

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – पंजाब के जीरकपुर निवासी चार्टर्ड अकांउटेंट ( CA) राजीव बाली और नीरजा बाली ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसमें राजीव बाली का शव पंजाब के राजपुरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ, जबकि उनकी पत्नी नीरजा बाली का शव अगले दिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर स्थित सरस्वती फीडर नहर से मिला। दोनों शव मिलने के बाद मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को राजीव बाली अपनी पत्नी नीरजा के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद 22 जुलाई को पंजाब के राजपुरा स्थित भाखड़ा नहर पुल के पास उनकी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। तभी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया, जिससे पता चला कि कार जीरकपुर निवासी राजीव बाली की है। इसके बाद पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान राजपुरा के खेड़ी गांव के पास भाखड़ा नहर से राजीव बाली का शव बरामद हुआ। वहीं, नीरजा बाली का कोई सुराग नहीं मिलने पर खोज अभियान जारी रखा गया।

अगले दिन 23 जुलाई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित सरस्वती फीडर नहर से एक महिला का शव मिला। परिजनों ने शव की पहचान नीरजा बाली के रूप में की।राजीव और नीरजा की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। उनके परिवार में 17 साल का बेटा और 13 साल की बेटी हैं। बेटा 12वीं और बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। माता-पिता की अचानक मौत के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं और फिलहाल अपनी दादी के साथ रह रहे हैं। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह बात भी आई है कि दंपती पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और वित्तीय दबाव का सामना कर रहे थे। नीरजा के भाई दिनेश चावला ने बताया कि आर्थिक तनाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है और वे किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पंजाब पुलिस को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गर्मी से राहत दिलाएंगा ये 5 प्रकार के छाछ, एक बार जरूर करे Try

Voice of Panipat

PANIPAT:- राजकीय स्कूल के बच्चों को बाल विवाह के विरुद्ध किया गया जागरूक

Voice of Panipat

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया ने इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन

Voice of Panipat