36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

हरियाणा में अब से हफ्ते में 1 बार राज्य गीत होना अनिवार्य

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – आने वाली पीड़ी अब जान पाएगी अपनी राजकीय संस्कृति को , उसके इतिहास को । हरियाणा विधालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में राज्य गीत कम से कम हफ्ते में एक बार गाना अनिवार्य कर दिया है । राज्य गीत का नाम है ‘जय जय जय हरियाणा’ , जिसके रचयिता हैं (लेखक), साहित्यकार डॉ. बालकृष्ण शर्मा । जिसे हफ्ते में केवल 1 दिन गाना अनिवार्य होगा वो भी (Morning Assembly) के दौरान कुल 3 मिनट का ये गान होगा । गीत में हरियाणा को वेदों की पावन धरती, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता ज्ञान और महाभारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया है , इसी धरोहर को आने वाली पीड़ी भी संजो के रखे यही सरकार का मुख्य उद्देश्य ।

1.यहां स्कूल वालों के लिए कुछ ज़रूरी बातें जाननी ज़रूरी है जैसे देश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ सप्ताह में एक दिन राज्य गीत का सामूहिक गायन ज़रूरी होगा ।
2.विद्यार्थियों को सही उच्चारण और लय सिखाने के लिए निदेशालय द्वारा गीत के लिखित बोल (Lyrics) और MP3 ऑडियो सभी स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे । स्कूल (मुखियाओं) को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यकतानुसार राज्य गीत की प्रतियों के प्रिंट निकालकर बच्चों में वितरित करें ।
3.हाउस सिस्टम और अभ्यास: प्रतिदिन प्रार्थना सभा का संचालन करने वाले छात्र-नेताओं और स्कूलों के हाउस सिस्टम के माध्यम से इस गीत का नियमित अभ्यास कराया जाएगान ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

    Related posts

    PANIPAT:- डीसी ने बेसहारा घूमने वाले पशुओं की समस्या से समाधान के लिए बुलाई बैठक, नही पहुंचा कोई भी निगम अधिकारी, डीसी बोले- लगता है कि निगम इस विषय में संवेदनशील नहीं

    Voice of Panipat

    हरियाणा में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

    Voice of Panipat

    हड्डियो को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करे ये फूड्स

    Voice of Panipat