July 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीट लोकसभा सिटों का बंटवारा आज फाइनल हो गया है.. दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.. गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ सीट के लिए भी शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है.. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिस और AAP लीडर संदीप पाठक ने शनिवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी..

AAP और कांग्रेस कहां, कितनी सीटों पर लड़ेंगी जानिए…

गुजरात (26 सीटें): कांग्रेस- 24, AAP-2

हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस- 9, AAP-1

दिल्ली (7 सीटें): कांग्रेस-3, AAP- 4

गोवा (2 सीटें): कांग्रेस- 2, AAP- नहीं लड़ेगी

चंडीगढ़ (एक सीट): कांग्रेस लड़ेगी, AAP नहीं लड़ेगी

दिल्ली में किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा

1. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- कांग्रेस

2. चांदनी चौक- कांग्रेस

3. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- कांग्रेस

4. ईस्ट दिल्ली- AAP

5. नई दिल्ली- AAP

6. वेस्ट दिल्ली- AAP

7. साउथ दिल्ली- AAP

*पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस-AAP अलग-अलग लड़ेंगी*
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP में सहमति नहीं बनी.. AAP और कांग्रेस सभी सीटों पर अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगी.. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान भी किया था.. उन्होंने 21 फरवरी को कहा था- पंजाब में अकेले लड़ने के फैसला जीतने के लिए किया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली- अयोध्या फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैडिंग,केवल 2 मिनट का बचा फ्यूल

Voice of Panipat

PANIPAT:- एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

अब बिना इटरनेट के हो जाएगा लेनदेन, PNB ने किया UPI 123PAY लॉन्च

Voice of Panipat