34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा, पत्नी-बेटी ने दी श्रद्धांजलि

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.. उनकी पार्थिव देह पीएम आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाई गई है.. यहां नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.. डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.. राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए.. अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा.. अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना होगी। 11:35 पर अंत्येष्टि की जाएगी..

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है.. केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई.. ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है.. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए..

हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं.. डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था.. वे 92 साल के थे.. वे लंबे समय से बीमार थे.. घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था..  हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- 2 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

Voice of Panipat

पानीपत में शोरूम में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में इनकम टैक्स की रेड

Voice of Panipat