28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

चुलकाना के लालचंद के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने लालचंद की हत्या के दो आरोपियों को देर शाम भापरा रोड पर गढ़ीछाजू मोड़ से गिरफ्तार किया। चुलकाना निवासी लालचंद 36 की बीती 18 नवम्बर की देर शाम चुलकाना रोड पर जीए कॉलेज के पास चाकू से गोदकर हत्या की थी। आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद निवासी चुलकाना के रूप में हुई। 

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया की थाना समालखा में मृतक के चचेरे भाई प्रवीन पुत्र  रणधीर निवासी चुलकाना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था की उसके ताऊ का लड़का लालचंद उर्फ धोला दिवाना स्थित पालीवाल फैक्ट्री में काम करता था। लालचंद 18 नवंबर की देर शाम करीब 8 बजे साथी अंशु व शुभम के साथ फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था। तीनों किवाना मोड़ से जीए कॉलेज के पास पहुंचे तो पहले से खड़े सोनू उर्फ धान, सन्नी उर्फ जिंद ने अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लालचंद को पकड़कर कर छाती व पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और लालचंद को इलाज के लिए आर्टियोस हॉस्पिटल लेकर गया। जहा डॉक्टर ने चेक कर लालचंद को मृत घोषित कर दिया। थाना समालखा में प्रवीन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद ने अपने साथी आरोपी सोनू उर्फ बागा निवासी चुलकाना व अमन उर्फ भीम निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर लालचंद की हत्या करने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ धान ने पूछताछ में पुलिस को बताया लालचंद उर्फ धोला ने उसके साथ किसी बात को लेकर काफी बार झगड़ा किया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर लालचंद की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी सोनू उर्फ धान व सन्नी उर्फ जिंद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी सोनू उर्फ बागा व अमन उर्फ भीम को सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते शनिवार को आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DELHI सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए किये निर्देश जारी, पढ़िए लिस्ट

Voice of Panipat

भूपेंद्र हुड्डा ने 3 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

नवंबर में 17 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Voice of Panipat