September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हिमाचल में फिर से फटा बादल, नेशनल हाईवे बंद

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हिमाचल प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात बादल फट गया.. इससे तकलेच-नोगली में 30 मीटर तक का रोड बह गया.. मंडी में तेज बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया.. उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 1 मीटर नीचे बह रही है.. इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है.. करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं..

*हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं से 32 मौतें*

  • हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था.. इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे…
  • हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है.. शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए.. अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता है..
  • बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सड़कें बंद है.. इसमें NH-707 भी शामिल है.. यहां चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दीपांशु मामला:- CM से मिलने से रोकने पर पत्नी ने पुलिस पर लगाए आरोप, बोली- अंतिम सांस तक लडूंगी

Voice of Panipat

एयरफोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर पास करवाने वाला फरार आरोपी काबू

Voice of Panipat

चीन पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक, Pubg समेत 118 एप्प बैन

Voice of Panipat