36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM सैनी ने करोड़ों का कर्ज किया माफ

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के सीएम सैनी की आज कुरूक्षेत्र में किसानों का 133 करोड़ 55 लाख कर्ज माफ करने का ऐलान किया है.. उन्होंने कहा कि किसान पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों को दूसरी जगह लगा सकेंगे.. इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.. उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेशभर में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी.. पहले 14 फसलों की खरीद होती थी..

कहा है कि कांग्रेस नई-नई तकनीक से झूठ फैलाकर सरकार बनाना चाहती है.. इससे लोगों को बचा कर रहना है.. CM सैनी थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में बोल रहे थे.. पूर्व CM एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मौजूद थे.. रैली में शामिल होने से पहले CM सैनी ज्योतिसर में वट वृक्ष की पूजा करने पहुंचे.. माना जाता है कि इसके नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था.. इसके बाद CM सैनी गुरुद्वारा छटी पाताशाही भी पहुंचे और माथा टेका..

*सभी राज्यों में MSP देने वाला हरियाणा पहला राज्य*

भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केद्रिय मंत्री धर्मेंद्र ने कहा की मुख्यमंत्री हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है.. हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा जिसमे हर फसल MSP पर खरीदी जाएगी.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए.. हमें हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है.. हमने नॉन स्टॉप विकास किया है और कांग्रेस ने विकास पर फुल स्टॉप लगाया था..

*शंख बजा कर किया चुनावी शंखनाद*

कुरूक्षेत्र रैली में मुख्यमंत्री ने शंख बजाकर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया.. साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी.. इससे पहले CM सैनी ने हरियाणा के किसानों के लिए कर्ज माफी और सभी फसलों पर MSP देने जैसे कई बड़े ऐलान किए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस ने किया अवैध देसी पिस्तौल रखने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

सनौली रोड पर शराब ठेके में आग लगाने व कारिंदे से मा*रपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने BIKE चोरी की वारदातों को अंजाम दिया

Voice of Panipat