July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक भेज दिया गया तिहाड़ जेल में

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- दिल्ली की शराब आबाकारी निति केस मे आज सीएम केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है.. वे जेल नंबर 2 में अकेले रहेंगे.. 21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.. राउज एवेन्यू कोर्ट में ED ने दावा किया कि केजरीवाल ने पुछताछ ने बताया कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को विजय नायर रिपोर्ट करता था। ED ने कहा कि केजरीवाल हमें सहयोग नहीं कर रहे हैं.. वे हमें गुमराह कर रहे हैं.. वे हमें गुमराह कर रहे हैं.. इस पर कोर्ट ने पूछा कि ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए ये दलीलें कितनी सही हैं?

ASG राजू ने कहा कि केजरीवाल अपने फोन का Password नहीं शेयर कर रहे है.. हम बादमें इनकी ED कस्टडी की मांग करेंगे। ये हमारा अधिकार है.. इसके बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.. केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट से कहा- अरविंद केजरीवाल को जेल में 3 किताबें दी जाएं- गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की बुक हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड.. दूसरा मामला केजरीवाल के जेल से सरकारी आदेश के खिलाफ था..सुरजीत सिंह यादव ने PIL दाखिल कर जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग की थी.. इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

टिक्की-मोमोज पर छाेटे भाई से झगड़ा हुआ तो बहन ने उठाया खौफनाक कदम

Voice of Panipat

पानीपत में बड़ी ठगी, यूरोप भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 5.75 लाख

Voice of Panipat

अम्बाला में पैदल बिहार जा रहे दो प्रवासी मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

Voice of Panipat